बड़ी खबरमध्य प्रदेशराज्य

Lइंदौर में शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Lइंदौर में शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। राहुल गांधी दोपहर करीब 1:45 बजे इंदौर पहुंचेंगे और उनकी इंदौर यात्रा छह घंटे से अधिक रहने की जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, नीट, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के साथ बातचीत प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं और प्रवेश के लिए पांच गेट निर्धारित किए गए हैं।

आयोजन स्थल पर पांच डोम तैयार किए गए हैं और खुले हिस्से में एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। भंवरकुआं क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और दोपहर के बाद भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं की ओर से पिछले दिनों कॉलेजों और विद्यार्थियों के बीच संपर्क अभियान भी चलाया गया था।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button