उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

“टीबी मुक्त लखनऊ” अभियान जारी, 31 मरीजों को मिला पोषण आहार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। “टीबी मुक्त लखनऊ” अभियान के अंतर्गत आज कानपुर रोड स्थित ईएसआईसी अस्पताल में टीबी से पीड़ित 31 गरीब मरीजों को पोषण आहार युक्त पोटली वितरित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इस दौरान पोषण आहार वितरित करने पहुंचे केजीएमयू के उप नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार ने प्रत्येक मरीज से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। जिस पर वहां मौजूद विशेषज्ञों ने उचित परामर्श प्रदान किया।

केजीएमयू के उप नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार ने बताया कि यह पहल टीबी मुक्त भारत के व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “पोषण और परामर्श से मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ता है, जो उनके ठीक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह पहल न केवल मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाएगी, बल्कि टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने में भी मददगार साबित होगी। भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ), डीटीसी, ईएसआईसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), दीप्ति, वीरेंद्र दीक्षित, सुरेश सिंह, नलिन शुक्ला, अनूप, संजीत सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मरीजों को न केवल पोषण आहार प्रदान किया गया, बल्कि उन्हें टीबी के इलाज और देखभाल के प्रति जागरूक भी किया गया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी कर चुके हैं सराहना

बीते दिनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी टीबी के 115 गरीब मरीजों को गोद लेने पर केजीएमयू के उप नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार की सराहना की थी। इतना ही नहीं उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो, इस कार्य को इसी प्रकार आगे बढ़ाते रहना है। प्रदीप गंगवार अभी तक विभिन्न चिकित्सालयों के 115 टीबी से ग्रसित गरीब मरीजो को गोद ले चुके हैं। वह टीबी से ग्रसित मरीज़ों को पोषण आहार की पोटली प्रदान करते हैं तथा आवश्यक दवाएँ भी देते हैं। जिससे टीबी से ग्रसित मरीजों को बीमारी से लड़ने में सहायता मिल रही है।

Related Articles

Back to top button