उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य

गाजियाबाद में 50 परिचालक हड़ताल पर, 37 सिटी बसें डिपो में खड़ी रहीं

गाजियाबाद के बहरामपुर स्थित सिटी डिपो में शुक्रवार सुबह करीब 50 परिचालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर काम का बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण 37 सिटी बसें डिपो में खड़ी रहीं और कई रूटों पर बस संचालन प्रभावित हुआ। बस नहीं मिलने पर यात्रियों को ई-रिक्शा, ऑटो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

परिचालक प्रति किलोमीटर 4.26 रुपये भुगतान, हर महीने की सात तारीख तक वेतन और अगस्त का बकाया भुगतान जारी करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आठ घंटे की ड्यूटी तय करने और अतिरिक्त ड्यूटी के लिए भुगतान की भी मांग रखी है। परिचालकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया है।

वहीं सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी केसरी नंदन चौधरी ने कहा कि हड़ताल की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी और संचालन बाधित करना असंवैधानिक है। उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button