उत्तर प्रदेशलखनऊ

ncr property prices : घर खरीदने वालों की पहली पसंद बनी NCR की ये जगह, जानिये कतना है 2BHK फ्लैट का रेट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

एनसीआर (NCR) में घर खरीदने वालों के लिए नोएडा एक्‍सटेंशन (Noida Extension), जिसे नोएडा वेस्‍ट के नाम से भी जाना जाता है, अब एक हॉट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

HR Breaking News (नई दिल्ली)। टेक कंपनियों में काम करने वालों के लिए तो यह एरिया खास पसंद बन चुका है. आईटी हब और मैन्‍यूफैक्‍चरिंग यूनिट्स, मॉल्‍स और हाई स्‍ट्रीट मार्केट के नजदीक होने और सेंटर नोएडा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेसवे के मुकाबले फ्लैट्स की कीमत कम होने की वजह से घर खरीदने और किराए पर लेने वाले नोएडा एक्‍सटेंशन को प्राथमिकता दे रहे हैं.

रियल एस्‍टेट मार्केट एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद नोएडा एक्सटेंशन एनएसीआर में तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट बाजारों में से एक के रूप में उभरा है. आईटी हब और विनिर्माण इकाइयों के नजदीक होने के कारण पहली बार घर खरीद रहे लोगों और प्रोफेशनल्‍स, खासकर टेक पेशेवरों के लिए यह एक लोकप्रिय विकल्‍प बन गया है.

इन वजहों ने बनाया लोकप्रिय

 

 

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रियल एस्‍टेट ब्रोकर विनय तोमर का कहना है कि नोएडा एक्‍सटेंशन में टेक कंपनियों, आईटी पार्क्‍स और डेटा सेंटर्स के लिए डेडिकेटिड टेकजोन-IV है. यहां बहुत सी आईटी कंपनियां हैं. यह एरिया आईटी हब और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेस से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है. इसलिए यह आईटी प्रोफेशनल्‍स के रहने के लिए एक आदर्श जगह है

एनरॉक में वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) असीम चौधरी का कहना है कि नोएडा एक्‍सटेंशन एक आवासीय क्षेत्र के रूप में कई कारणों से लोकप्रिय हो रहा है. यहां अन्‍य क्षेत्रों की तुलना में रेट कम है, रोड खुले और चौड़े हैं और इकोनॉमिक हब्‍स से यह कुछ ही दूरी पर है. इसकी यही खासियतें घर खरीदने वालों को लुभा रही है. अगर आप एनसीआर के अन्‍य भागों से यहां मिलने वाले टू और थ्री बेडरूम फ्लैट्स के रेट की तुलना करोगे तो आपको कीमत का फर्क साफ नजर आ जाएगा. यहां बहुत से प्रसिद्ध डेवलेपर्स ने अपने प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च किए हैं.

 

कम कीमत से बढ़े खरीदार

 

आईटी प्रोफेशनल प्रिया मिश्रा ने नोएडा एक्‍टेंशन में फ्लैट लिया है. प्रिया का कहना है कि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेसवे के पास स्थित सेक्‍टर्स की अच्‍छी सोसाइटी में टूबीएचके की कीमत 80 से 90 लाख रुपये है. वहीं, नोएडा एक्‍टेंशन में कीमत 55 से 70 लाख रुपये है. यहां सब सुविधाएं है और नोएडा एक्‍सटेंशन आसपास के इलाकों से अच्‍छे से कनेक्टिड भी है. इसी वजह से उन्‍होंने यहां घर खरीदा.

 

 

यहां मिल जाएगा सपनों का घर

 

 

नोएडा एक्‍सटेंशन में दो, तीन और चार-बेडरूम फ्लैट्स आप आराम से खरीद सकते हैं. हेरिटेज स्काईवर्ड (सेक्टर 1), अरिहंत वन (सेक्टर 1), सेक्टर 10 में एबीए कॉर्प द्वार कोको कंट्री, ट्राइडेंट एम्बेसी (सेक्टर 1), एक्सप्रेस एस्ट्रा स्‍टेप 1 (सेक्टर 1), महागुन मायवुड्स (गौर सिटी सेक्टर 16सी), एटीएस होमक्राफ्ट हैप्पी ट्रेल्स (सेक्टर 10), और सीआरसी सब्लिमिस (सेक्टर 1) में आपको आपका मनचाहा घर मिल सकता है. इनके अलावा और भी कई हाउसिंग प्रोजेक्‍ट्स यहां चल रहे हैं.

कीमत

 

 

गीतांजलि होमस्‍टेट के फाउंडर सुनील सिसोदिया का कहना है कि नोएडा एक्‍सटेंशन में फ्लैट्स का रेट 4,200 स्‍क्‍वायर फीट से 7,500 स्‍क्‍वायर फीट तक है. कीमत सेक्‍टर, लोकेशन, फ्लोर और यूनिट साइज पर निर्भर करती है. सिसोदिया का कहना है कि सेक्टर 4 में कीमतें 5,700 रुपये से 6,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक हैं, जबकि सेक्टर 1 और 10 जैसे प्रीमियम क्षेत्रों में औसत दर 6,500 रुपये से 7,500 रुपये प्रति वर्ग फुट है. सेक्टर 16 बी सबसे किफायती क्षेत्र है जहां रेट 4,200 रुपये प्रति वर्ग फीट से शुरू होता है.

Related Articles

Back to top button