उत्तर प्रदेशलखनऊ
Kanpur: ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाएंगे एसी हेलमेट…दिमाग रहेगा कूल, चौराहों पर तैनात सिपाहियों को किए गए वितरित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
Kanpur News: डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि पहले चरण में सात पुलिस कर्मियों को एसी हेलमेट दिए गए हैं। प्रयोग सफल होने पर अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एसी हेलमेट दिए जाएंगे।
कानपुर में मई और जून की गर्मी में अब चौराहों पर खड़े सिपाही और दरोगाओं का दिमाग कूल रहेगा। दिमाग ठंडा रहने से वे अभद्रता भी नहीं करेंगे। उन्हें एसी हेलमेट सौंपे गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि खास तरह के हेलमेट से सिर में ठंडक महसूस होगी और धूप का असर कम होगा।
पहले चरण में सात पुलिस कर्मियों को एसी हेलमेट दिए गए हैं। प्रयोग सफल होने पर अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एसी हेलमेट दिए जाएंगे। इस हेलमेट को हैदराबाद की कंपनी ने तैयार किया है। हेलमेट को एक बार चार्ज करने के बाद आठ घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।



