उत्तर प्रदेशराज्यसीतापुर

सीतापुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के गोपलापुर गांव में रविवार सुबह बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गंभीर रूप ले लिया। हादसे के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इस घटना में 10 वर्षीय कृष्णा पुत्र कमलेश मौर्य की मौत हो गई।

हादसे में कृष्णा की 40 वर्षीय मां गौरी और 17 वर्षीय बहन काजल भी गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हादसे में घर में सो रहे कृष्णा की मौत हुई है, जबकि उसकी मां और बहन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार को शासन के निर्देश के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button