अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण

मंडलायुक्त डीएम समेत अधिकारी रहे उपस्थित

जस्ट एक्शन
अयोध्या।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अयोध्या से प्रस्थान के उपरांत मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार व नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं यथा धर्म पथ, राम पथ, जन्म भूमि पथ, भक्ति पथ, मल्टी लेवल पार्किंगो, साकेत सदन, टेंटसिटी ब्रम्हकुंड सहित अन्य विकास परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण कर उनकी विशिष्टियों एवम् अद्यतन प्रगति का अवलोकन किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा अयोध्या के चहुमुखी विकास में अधिकारीयों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इसके उपरांत मुख्य सचिव ने राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया तथा लेज़र एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया । राम की पैड़ी पर निरिक्षण के समय एसएसपी राज करन नय्यर, सीडीओ श्रीमती अनिता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री पूजा साहू, एसपी सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button