विदाई समारोह में परीक्षार्थियों मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के दिए गए मंत्र
परीक्षार्थी आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर दें विशेष जोर: प्रबंधक

चरदा, बहराइच। पं. राधेश्याम पांडेय सरस्वती इंटर कॉलेज, जमोग बाजार चरदा में नवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से कक्षा 10 के परीक्षार्थियों और कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परीक्षार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र पांडेय ने अपने कुछ परीक्षा संबंधित पुराने विचार साझा किए। उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा कि परीक्षा के समय आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, प्रभावी समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों की बार-बार पुनरावृत्ति करने, प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा उत्तर स्पष्ट व सुसंगत भाषा में लिखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव से बचने के साथ अध्यनरत रहने की जरूरत है। मुख्य वक्ता प्राचार्य बी एस मिश्रा ने परीक्षार्थियों को अधिकतम अंक हासिल करने के उपाय बताते हुए कहा कि पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और हल्के व्यायाम मस्तिष्क को स्वस्थ बनाते हैं। इनका पालन हर परीक्षार्थी को करना चाहिए। साथ ही मोबाइल फोन व सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया गया। जिससे पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहे। प्राचार्य श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही विद्यार्थी अपने जीवन में ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।
परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक अभय दीक्षित ने कहा कि परीक्षा के दौरान केवल ज्ञान की नहीं बल्कि धैर्य और आत्मसंयम की भी परीक्षा होती है। सही रणनीति और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। श्री दीक्षित ने सोशल मीडिया फेसबुक युटुब पर जारी हो रहे गलत संदेश से बचने की सलाह देते हुए परीक्षार्थियों से कहा कि यह उनके लिए बहुत उपयोगी समय है जब अपने जीवन को सफल बना सकते हैं साथ में समाज परिवार और देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं ऐसे में प्रत्येक परीक्षार्थी को मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने की जरूरत है। मोबाइल फोन गलत अफवाहें फैलाते हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से यह भी कहा कि अब वह आगे बढ़ रहे हैं ऐसे में उन्हें कुछ गलत तबके के छात्र भी मिलेंगे जो की दिशा को बदलने का प्रयास करेंगे उनसे बचने की जरूरत है जिससे कि वह आगे बढ़ सके। उन्होंने कई उदाहरण और तर्क पेश किया। परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक आशीष शर्मा ने कहा कि आज की युग में शिक्षा महत्वपूर्ण है किसी भी क्षेत्र में जाने से पहले हर व्यक्ति की योग्यता झांसी जाती है ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वह बेहतर शिक्षा ग्रहण करें क्योंकि इंटरमीडिएट के बाद आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए उन्हें खुद पर निर्भर होना पड़ेगा। विदाई समारोह में मुख्य भूमिका वरिष्ठ शिक्षक अवनीश गुप्ता की राही।
समारोह में ज्ञानेन्द्र भूषण पाठक, विश्वास कसौधन, दीपक शर्मा, विनय पाठक, राकेश वर्मा, प्रमानन्द बाजपेयी, के.डी. आर्य, बृजेश कुमार आर्य, ऋचा जायसवाल, ज्योति रानी पांडेय, पूजा पाठक, शिवम मिश्रा, अवनीश गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान कक्षा 9 और 11 के छात्र छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और अपने सीनियर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन भी किया।



