उत्तर प्रदेशलखनऊ

Rameshwaram Cafe Blast के आरोपियों का नया वीडियो आया सामने, CCTV फुटेज में रूम बुक करते दिखे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Rameshwaram cafe blast रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब दोनों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में दोनों कोलकाता के एकबालपुर में एक निजी होटल में कमरा बुक करते देखे जा रहे हैं। शाजिब और ताहा पहचान छिपाकर 25 मार्च को यहां गए थे और तीन दिनों तक वहीं रहे थे।

बेंगलुरु। Rameshwaram cafe blast रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एनआईए को बीते दिन बड़ी सफलता मिली। जांच एजेंसी ने दो मुख्य आरोपियों को बंगाल से गिरफ्तार किया। आरोपियों में मुसाविर हुसैन शाजिब इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है और वहीं, अदबुल मथीन अहमद ताहा इस विस्फोट कांड को अंजाम देने वाला शख्स है।

 

CCTV फुटेज आया सामने

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब दोनों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में दोनों कोलकाता के एकबालपुर में एक निजी होटल में कमरा बुक करते देखे जा रहे हैं। शाजिब और ताहा पहचान छिपाकर 25 मार्च को यहां गए थे और तीन दिनों तक वहीं रहे थे।

बंगाल में एक माह से जमा रखा था अड्डा

अधिकारियों के अनुसार, दोनों संदिग्ध आइएसआइएस आतंकी एक माह से बंगाल में रह रहे थे। दोनों 12 मार्च को दार्जिलिंग होते हुए पर्यटक के तौर पर कोलकाता पहुंचे। महानगर के होटलों के साथ राज्य में अन्य जगहों पर पहचान बदलकर रह रहे थे। इन्होंने फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य पहचान पत्र बना रखा था।

Related Articles

Back to top button