उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरकार MSP से ज्यादा पर खरीदेगी तुअर दाल,इतने दिन में किसानों के खाते में आएगा भुगतान….

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
  1. Alisba

(शशि कोंन्हेर) : केंद्र सरकार किसानों को जल्द ही एक और तोहफा देने जा रही है। खबर है कि सरकार ने MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा पर किसानों से खरीफ की फसलें खरीदने का फैसला किया है। इतना ही नहीं पहली बार दाल की खरीदी की रकम किसानों के सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसानों को तुअर का मौजूदा बाजार भाव मिले।

 

कहा जा रहा है कि सरकार का यह कदम बिचौलियों की भूमिका को भी समाप्त कर देगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की दो एजेंसियां खरीद की प्रक्रिया देखेंगी। इनमें NAFED और NCCF का नाम शामिल है। ये एजेंसियां ‘डायनैमिक प्राइस’ फॉर्मूला के तहत MSP से ज्यादा पर तुअर दाल खरीदेंगी।

 

खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह जल्द ही तुअर की खरीद के लिए नई प्रक्रिया की शुरुआत कर सकेंगे। इसके जरिए किसानों को महज तीन दिनों में तुअर खरीद का भुगतान हो जाएगा। तुअर की ‘डायनैमिक प्राइस’ एक सप्ताह की मंडी की कीमतों के आधार पर तय होंगी। इसमें वह एक दिन भी शामिल होगा, जिस दिन किसान ने तुअर बेची है।

 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक अधिकारी ने कहा, ‘किसानों को बाजार मूल्य देने का सरकार का भरोसा किसानों को और तुअर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। साथ ही इससे हम भी जरूरी बफर स्टॉक तैयार कर सकेंगे। हम यह उम्मीद नहीं कर सकते कि किसान ऐसी दर पर अपना उत्पाद हमें बेच दे, जो उसे मंडी से मिल रहे भाव से पहले ही कम है।

Related Articles

Back to top button