अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर को

60 हजार मुकदमा निपटने का लक्ष्य : विधिक सचिव शैलेंद्र सिंह यादव

अशोक कुमार वर्मा

दैनिक जस्ट एक्शन

अयोध्या।

 

जिले के सिविल कोर्ट कंपाउंड में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को, माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र के अनुपालन और गौरव कुमार श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद के मार्ग दर्शन एवं शैलेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद के देख-रेख में व्यापक प्रचार-प्रसार और राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों में जुटा न्यायालय प्रशासन,अधिक से अधिक वादो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है।
आज दिनांक 05.12.2023 को मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण फैजाबाद परिसर में समस्त बीमा कम्पनियों, उ०प्र० राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों एवं अधिवक्तागण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन कर कुल 24 मुकदमों पर सुलहवार्ता हेतु विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुछ वादों में प्रतिकर पर सुलहवार्ता के सहमति की संभावना बन रही है। रमावती बनाम श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी में, कलावती बनाम चोला मण्डलम एवं रोहित बनाम श्री राम जनरल पर भी सहमति बनी रही है।
प्री-ट्रायल बैठक सत्यदेव गुप्ता, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण फैजाबाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। प्री-ट्रायल बैठक में सोमनाथ त्रिपाठी यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी, जगत पाल यादव अधिवक्ता यूपीएसआरटीसी, ऱाधारमण सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, कुमुदेश शास्त्री, वी०एन० सिंह, अशोक कुमार दूबे आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। अगली प्री-ट्रायल बैठक दिनांक 06.12.2023, 07.12.2023, 08.12.2023 को आहूत की जायेगी।
शैलेंद्र सिंह यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद द्वारा बताया गया की समस्त जनमानस से अनुरोध है कि अपने-अपने विवाद दिनांक 09.12.2023 (दिन शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर (कचेहरी) फैजाबाद में पहुँचकर निस्तारण करा सकते है। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद के निस्तारण के कई फायदे है-राष्ट्रीय लोक अदालत में विवाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाता है, जिससे आपसी भाई-चारा कायम रहता है।

Related Articles

Back to top button