मनोरंजन

ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’,

बिग बी की खुशी का ठिकाना नहीं

शिवानी सिंह समाचार लेखक

अमिताभ बच्चन ने ‘घूमर’ की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेटे की जमकर तारीफ की है।

अभिषेक बच्चन की इस साल अगस्त में रिलीज हुई फिल्म ‘घूमर’ को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा सैयामी खेर और अंगद बेदी भी अहम रोल में नजर आए थे। सभी सितारों के अभिनय को खूब सराहा गया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। बेटे की फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अमिताभ बच्चन बेहद खुश हैं।

बिग बी ने साझा की जानकारी

अमिताभ बच्चन ने ‘घूमर’ की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेटे की जमकर तारीफ की है। बिग बी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज घूमर का पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘यूहू हूऊऊ .. !!!! सबसे अच्छा ..और शुभकामनाएं’!

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अमिताभ बच्चन ने आगे अपने बेटे की तारीफ की है और लिखा है, ‘अभिषेक आप फिल्म में डायनेमिक हैं…आप जो भी भूमिका निभाते हैं वह अलग और चुनौतीपूर्ण होता है। आपने अपनी अदाकारी से इसे स्टेडियम से आउट कर दिया है। लव यू भय्यू पिच तैयार है! क्या आप हैं’? बता दें कि आर. बाल्की की ‘घूमर’ शुक्रवार, 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी

शबाना आजमी और बिग भी हैं फिल्म में

थिएटर में रिलीज होने के तीन महीने से ज्यादा वक्त बाद यह फिल्म अब दर्शक घर बैठकर आराम से देख सकेंगे। जी5 ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर जानकारी दी है और लिखा है, ‘पिच तैयार है! क्या आप हैं’? इस फिल्म में शबाना आजमी ने भी अहम रोल अदा किया है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में स्पेशल कैमियो किया है। घूमर एक क्रिकेट टैलेंट की स्टोरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button