अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

ट्रैक्टर -कार आमने-सामने भिडी,कार सवार घायल

कार का एयरबैग खुल जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बचा

जस्ट एक्शन

अशोककुमार वर्मा

अयोध्या।

रविवार देर शाम बारुन बाजार में हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार युवक घायल हो गया। खिहारन गांव निवासी शैलेश जायसवाल सपरिवार अपनी कार से फैजाबाद जा रहे थे तभी बारुन बाजार में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर थ्रेसर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।
चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार का एयरबैग खुल जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।घायल शैलेश जायसवाल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button