आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नहर में शव दिखाई देने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खजुरी गांव के ग्राम प्रधान जवाहिर सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों और डायल 112 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और संतरी रंग का लोवर पहन रखा था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शव नहर तक कैसे पहुंचा। मामले में आगे की कार्रवाई पहचान और जांच के आधार पर की जाएगी।

Poonam Report.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button