उत्तर प्रदेशलखनऊ

Amrit Bharat Express: अमृत भारत ट्रेन ट्रायल के लिए बिहार से अयोध्या होते दिल्ली रवाना, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

समस्तीपुर मंडल से अमृत भारत एक्सप्रेस को बिहार के दानापुर से अयोध्या होते हुए नई दिल्ली के लिए शनिवार को ट्रायल के रूप में रवाना किया गया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके पहले 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री अयोध्या में बने प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ नए रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल से अमृत भारत एक्सप्रेस को बिहार के दानापुर से अयोध्या होते हुए नई दिल्ली के लिए शनिवार को ट्रायल के रूप में रवाना किया गया।

यह ट्रेन जयनगर से दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते दानापुर जंक्शन पहुंची। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल बरौनी, कटिहार, काढ़ागोला आदि जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद दानापुर पहुंचे।

 

इसके बाद रात करीब नौ बजे दानापुर स्टेशन पर खड़ी गाड़ी का निरीक्षण किया गया। दानापुर के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारियों से बात की। फिर सवा नौ बजे दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना कर दी गई। दिल्ली में रेलमंत्री सहित रेलवे बोर्ड के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। उसके बाद इस ट्रेन को अयोध्या भेजा जाएगा।

अयोध्या से प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखा दरभंगा के लिए करेंगे रवाना

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके पहले 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री अयोध्या में बने प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ नए रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। वहीं पीएम करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। जनकपुर, सीतामढ़ी के श्रद्धालुओं को आमंत्रण : अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए जनकपुर धाम, नेपाल, सीतामढ़ी, दरभंगा, रक्सौल, मोतिहारी, बेतिया आदि जगहों के श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button