उत्तर प्रदेशगाजीपुर

सामाजिक कार्यकर्ता उदयनारायण पांडेय की पहली पुण्यतिथि मनाई गई।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर।भांवरकोल (जस्ट एक्शन)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नकटीकोल निवासी भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन तहसील मुहम्मदाबाद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला शिवसेना गाजीपुर के पूर्व सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता उदयनारायण पांडेय की पहली पुण्यतिथि आज उनके आवास पर गमगीन वातावरण में मनाई गयी।इस मौके उपस्थित उनके परिवार और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर अश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि व माल्यार्पण किये और उनके देश व समाज के प्रति किये गये सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके पास सहायता के लिए जो भी आता था खाली/निराश नही जाता था।आजीवन वे गरीबों/मजलूमों के लिए संघर्ष करते रहे। मौके घर की महिलाओं के अलावा रामविलास पांडेय,वी एन पांडेय, सोमदत्त सिंह कुशवाहा, मुन्ना यादव,झूलन यादव, कृष्णा पासवान,अभय नारायण पाण्डेय,राजू पांडेय सहित,राजा खां,कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।अंत उनके एकलौते पुत्र सोनू पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button