उत्तर प्रदेशलखनऊ

जन भवन के आदर्श माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने विद्यालय के कक्षों और परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय में स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इनमें कबड्डी, खो-खो, टाइम सर्कल, ऑब्सटेकल और कंप्लीट सर्कल जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कुल 358 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, आपसी सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और जन भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक सहभागिता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Poonam Report.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button