बरेली

बरेली: एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने 36 इंस्पेक्टरों के किए तबादले

चार को क्राइम ब्रांच में मिली तैनाती

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बरेली.        शिवानी सिंह समाचार लेखक

बरेली में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने 36 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। इन्हें दूसरी जगह तैनाती दी गई है। कुछ इंस्पेक्टरों को रिलीव किया गया है।

बरेली में लोकसभा चुनाव से पहले एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कुछ इंस्पेक्टरों को रिलीव किया तो कई को जिम्मेदारी दी है। पुलिस लाइन से मनीष पांडेय को कोतवाली, ब्रह्मप्रकाश को किला, राजबली सिंह को सुभाषनगर, उत्तम कुमार को सीबीगंज, शैलेंद्र कुमार को बारादरी, सुरेंद्र सागर को इज्जतनगर, प्रमोद कुमार को सिरौली, संतोष कुमार को फरीदपुर, विकास कुमार को देवरनिया, सुरेश चंद्र गौतम को भोजीपुरा में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। अभिषेक कुमार को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है।

क्राइम ब्रांच से देवेंद्र शर्मा को बहेड़ी, नवाबगंज के एसएसआई शिववरन को शीशगढ़, विशारतगंज थाने के विनय पाल सिंह को फतेहगंज पश्चिमी, जयपाल सिंह को क्राइम ब्रांच से आंवला, आंवला से इंस्पेक्टर योगेंद्र को फतेहगंज पूर्वी, विशारतगंज से अर्जुन सिंह यादव को हाफिजगंज का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। इंस्पेक्टर रवि कुमार को डीसीआरबी, जग नरायाण पांडेय को मॉनीटरिंग सेल, वंदना सिंह को एंटी रोमियो सेल व लोकश शरण को महिला आयोग पटल का प्रभारी बनाया गया है।

सुभाषनगर थाने के पूर्व प्रभारी रहे अखिलेश प्रधान, प्रेमनगर थाने के प्रभारी रह चुके अवनीश यादव, देवेंद्र कुमार व राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी है। यहां से सुरेंद्र कटियार को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह एसएसपी के पीआरओ होंगे। क्राइम ब्रांच से सतीश कुमार को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। इस पद पर रहे सुरेंद्र सिंह यादव को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button