मुरादाबाद की प्रिया अग्रवाल फिर बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मुरादाबाद की भाजपा नेत्री प्रिया अग्रवाल को एक बार फिर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गुरुवार को 36 पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमें प्रिया अग्रवाल को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिलने के बाद प्रिया अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
प्रिया अग्रवाल ने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही संगठन के स्तर पर निर्धारित विचारों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने की बात कही।
नई जिम्मेदारी के साथ प्रिया अग्रवाल की भूमिका महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण रहेगी। प्रदेश स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं से समन्वय और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारियों का हिस्सा होगा।
Poonam Report.



