उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow Akbarnagar Case: अकबरनगर में LDA ने शुरू किया अवैध निर्माण को गिराना, मौके पर दिए प्रधानमंत्री आवास

अकबरनगर प्रथम और द्वितीय को मिलाकर 1068 अवैध निर्माण को गिराने की नोटिस एलडीए ने जारी की थी। इसके अलावा अयोध्या रोड पर दोनों ओर 101 अवैध व्यावसायिक कांपलेक्स को भी गिराने के लिए आदेश दिए गए हैं। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट ने याचिका करने वालों को छोड़कर शेष अन्य लोगों के अवैध निर्माण को गिराने की अनुमति एलडीए को दे दी है।

लखनऊ। कुकरैल नदी पर कब्जा करके बसाए गए अकबरनगर प्रथम और अकबरनगर द्वितीय में सोमवार को एलडीए ने ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। कुकरैल बंधे से एलडीए का पोकलैंड नीचे उतरा और देखते ही देखते नौ पक्के अवैध निर्माण और 19 झोपड़ीनुमा निर्माण को गिरा दिया। एलडीए ने मौके पर ही 59 लोगों को बसंत कुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास आवंटन की पर्ची सौंपकर उनको कब्जा भी दे दिया। वहीं पुलिस की सतर्कता के साथ कई घराें में लाल निशान भी लगाया गया। यहां मंगलवार को भी कार्रवाई होगी

अकबरनगर प्रथम और द्वितीय को मिलाकर 1068 अवैध निर्माण को गिराने की नोटिस एलडीए ने जारी की थी। इसके अलावा अयोध्या रोड पर दोनों ओर 101 अवैध व्यावसायिक कांपलेक्स को भी गिराने के लिए आदेश दिए गए हैं। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।

हाईकोर्ट ने याचिका करने वालों को छोड़कर शेष अन्य लोगों के अवैध निर्माण को गिराने की अनुमति एलडीए को दे दी है। इस पर एलडीए में शनिवार को मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने हाई लेवल मीटिंग के बाद ऐसे लोगों को चिन्हित करने का आदेश दिया जिन्होंने याचिका नहीं की है।

एलडीए के अधिकारियों ने दस्तावेजों के आधार पर रविवार को अकबरनगर प्रथम और अकबरनगर द्वितीय का सर्वे किया था। सोमवार सुबह आठ बजे ही एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी सहित कई अधिकारी अकबरनगर पहुंच गए। कुकरैल नदी से लेकर बादशाहनगर मेट्रो तक सामान्य यातायात रोककर इसे डाइवर्ट किया गया।

अकबरनगर प्रथम की गलियों को बैरिकेटिंग की गई। अकबरनगर द्वितीय में कुकरैल बंधे से पोकलैंड को उतारा गया। सामने वाली लाइन के ही अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। पहला अवैध मकान तोड़ने के बाद कुछ देर सामान निकालने के लिए कार्रवाई को रोका गया। सामान निकालने के बाद एलडीए ने फिर से इनको गिराना शुरू कर दिया। गिराते समय यह भी ध्यान रखा गया कि इससे पीछे वाली गली के लोगों को कोई नुकसान न हो। एक घर के ऊपर तिरंगा लगा था। तिरंगे को सम्मान के साथ उतारने के बाद उस अवैध घर को भी तोड़ा गया। सकरी गलियों से होते हुए अकबरनगर प्रथम के अवैध घरों में लाल निशान लगाया गया।

मौके पर दिए प्रधानमंत्री आवास

ध्वस्तीकरण के दौरान अकबरनगर द्वितीय के 43 और अकबरनगर प्रथम के 16 लोगों को प्रधानमंत्री आवास के आवंटन की पर्ची सौंपी गई। एलडीए के लोडर से उनका सामान पहुंचाया गया। एलडीए के उप सचिव अतुल कृष्ण और उनकी टीम ने पर्ची देखकर मौके पर ही विस्थापितों को कब्जा दे दिया। शाम तक 11 विस्थापितों ने प्रधानमंत्री आवास में अपना कब्जा ले लिया।

नागरिक सुविधा दिवस आज स्थगित

एलडीए में माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित होने वाले नागरिक सुविधा दिवस मंगलवार को नहीं होगा। अकबरनगर कार्रवाई के चलते सभी अधिकारी यहां रहेंगे। इस कारण माह के अंतिम मंगलवार का यह आयोजन स्थगित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button