अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

रिटायर सूबेदार अहिबरन तिवारी का निधन

1965 की लड़ाई में 2 महीने पाकिस्तान के सियालकोट सेक्टर में सेवा दी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 अशोक कुमार वर्मा
दैनिक जस्ट एक्शन
अयोध्या।
भारतीय सेना से सन 1988 में रिटायर हुए सूबेदार बबुरिहा कौंधा निवासी अहिबरन तिवारी का निधन हो गया। उन्होने अपने जीवन काल में देश के लिए कई सेवाएं दी 1965 की लड़ाई में 2 महीने पाकिस्तान के सियालकोट सेक्टर में सेवा दी। उसके बाद 1971 की लड़ाई में बांग्लादेश गए जिसके लिए देश की तरफ से इनको मेडल भी मिला । पंजाब के अमृतसर में भारत की तरफ से एक ब्लू स्टार ऑपरेशन चलाया गया जिसमें भी इनका अहम योगदान रहा। रिटायर होने के बाद सूबेदार अहिबारन तिवारी अपने गांव चले आए क्योंकि इनका अपने गांव से काफी लगाव था इसलिए इन्होंने रिटायर होने के बाद अपने गांव में जीवन बिताने का निर्णय लिया गांव में अनेक सामाजिक कार्यों में यह लगे रहते थे जिसकी वजह से गांव के लोग उनकी काफी इज्जत भी किया करते थे गांव में किसी भी प्रकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।

Related Articles

Back to top button