उत्तर प्रदेशलखनऊ

Aligarh News: उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिलने पर मूल्यांकन केंद्र पर अफरा-तफरी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिलने के बाद बुधवार को मूल्यांकन केंद्र रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज पर अफरा-तफरी रही। मूल्यांकन केंद्र रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में डीआईओएस पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य और परीक्षकों को फटकार लगाई।

मंगलवार को उत्तर पुस्तिकाओं में दो सौ व पांच सौ रुपये के नोट निकलने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। इसके बाद शासन से भी इस मामले में पूछताछ की गई है। मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि परीक्षकों को मूल्यांकन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। मूल्यांकन केंद्र नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 14,210 कॉपियां जांची गईं। 271 परीक्षक व 6 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। एसएमबी इंटर कॉलेज में 16,830 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। 210 परीक्षक व 6 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 24,873 कॉपियां जांची गईं।

 

 

515 परीक्षक व 27 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 28,873 कॉपियाें का मूल्यांकन हुआ। 697 परीक्षक व 30 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब तक 53.56 फीसदी कॉपियां जांची गईं।

Related Articles

Back to top button