नगर आयुक्त ने जोन-7 का किया औचक निरीक्षण
लखनऊ। नगर निगम की कार्यप्रणाली की सच्चाई परखने निकले नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को जोन-7 के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने जोन-7 का किया औचक निरीक्षण
*कई क्षेत्रों में मिली सफाई व्यवस्था में लापरवाही, 5 लाख का जुर्माना और कारण बताओ नोटिस जारी*
नृपेंद्र विक्रम सिंह
लखनऊ
लखनऊ। नगर निगम की कार्यप्रणाली की सच्चाई परखने निकले नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को जोन-7 के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, तथा फील्ड स्टाफ की उपस्थिति की हकीकत जानने के उद्देश्य से किया गया।
📍 लवकुश नगर – कूड़े के ढेर पर फटकार
निरीक्षण की शुरुआत लवकुश नगर से हुई, जहां पड़ाव घर के समीप कूड़ा जमा मिला। नगर आयुक्त ने तत्काल सफाई कराने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
📍 आम्रपाली चौराहा और वक़्फ़ मार्केट – मुख्य मार्ग गंदगी से बेहाल
बड़े यातायात वाले इन क्षेत्रों में सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। नगर आयुक्त ने सफाई आवृत्ति बढ़ाने और सतत निगरानी तंत्र लागू करने को कहा।
📍 इस्माइलगंज चौकी – कूड़ा जमा, गाड़ियां अनियमित
यहाँ डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में गड़बड़ी और हॉर्टिकल्चर वेस्ट के जमाव की शिकायत मिली। संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई और समीक्षा के निर्देश दिए गए।
📍 सुषमा हॉस्पिटल से हाईकोर्ट होकर कमता चौराहा – सर्विस लेन उपेक्षित
इस मुख्य मार्ग पर विशेषकर सर्विस लेन में सफाई की हालत खराब पाई गई। नगर आयुक्त ने सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में सफाईकर्मी तैनात करने को कहा।
📍 सुरेंद्रनगर – सेवा में देरी पर नाराज़गी
यहाँ कूड़ा उठान की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं। नागरिकों की शिकायत पर नगर आयुक्त ने एलएसए अधिकारियों को समयबद्ध सेवा और मॉनिटरिंग तंत्र सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
📍 कमता मुख्य मार्ग – सफाई अभियान तेज करने का निर्देश
यहाँ भी कई स्थानों पर गंदगी मिली। जोनल सेनेटरी ऑफिसर को विशेष निरीक्षण और साफ-सफाई अभियान तेज करने का आदेश दिया गया।
📍 इस्माइलगंज सेकंड (गहमरकुंज) – अपेक्षाकृत बेहतर, पर निरंतरता जरूरी
यहाँ सफाई संतोषजनक रही, लेकिन कूड़ा उठान की गाड़ी मौके पर नहीं थी। नगर आयुक्त ने सेवा निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया।
📍 सिल्वर लाइन अपार्टमेंट – नागरिकों से संवाद, सुधार के निर्देश
यहाँ डोर-टू-डोर सेवाएं नियमित नहीं थीं। नागरिक संवाद के आधार पर सेवा नियमितता व जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
*लापरवाही पर सख्त कार्रवाई*
एलएसए अधिकारियों पर ₹5 लाख जुर्माना
कार्यदायी संस्था एमएस संतोष सिंह पर ₹10 हजार का दंड
जोनल सेनेटरी ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोनल सेनेटरी ऑफिसर देवेंद्र वर्मा, तथा एलएसए अधिकारीगण व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।



