उत्तर प्रदेशगाजीपुरराज्य

अमृत महोत्सव के समापन पर निकली भव्य अमृत कलश यात्रा

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के समापन पर माटी को नमन वीरों का चंदन के अंतर्गत यह अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

जखनियां l गाजीपुर l( जस्ट एक्शन)आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भव्य अमृत कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ ब्लॉक परिसर से निकली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह एवं खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम ने कहा कि आज देश आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के समापन पर माटी को नमन वीरों का चंदन के अंतर्गत यह अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है।जिसमें ब्लॉक के सभी गांव से अमृत कलश लाकर ब्लॉक परिसर में रखा गया था और यहां से एक कलश में मिट्टी डालकर जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों सहित सचिव एवं ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फ़ैज़ अहमद,अंजनी सोनकर,नवीन श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कुमार,अजीत यादव,यशवंत सिंह दयाशंकर,यशवंत यादव,ओम प्रकाश यादव,सतीश कुमार,विनोद राम, झुन्ना सिंह,हरिकेश यादव, सीकानू राम,अजीत सिंह,शिवपूजन राजभर,रामवृक्ष यादव, खिचडू, दीनानाथ इत्यादि सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button