इटावाउत्तर प्रदेश

पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत और दो घायल हुए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
  • जसवंतनगर/इटावा। उगाही के पैसे लेने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को दूध ढोने वाली महिंद्रा पिकअप ने रौंद दिया जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए।
    सुबह नगर के पंसारी बाजार के रहने वाले अवधेश पुत्र रमेश चंद्र उम्र करीब 28 वर्ष, नीरज पुत्र लालता प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष व श्रीदेवी पत्नी स्व0 सत्यनारायण उम्र करीब 55 वर्ष जो अपने घर से नहर पुल के पास स्थित नगरिया पुल गाँव में सिंघाड़े के पैसे की उगाई करने जा रहे थे ये तीनों लोग एक ही बाइक पऱ सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही इनकी मोटर साईकिल नगरिया गाँव मोड़ के पास पहुंची ही तभी पीछे से आ रही डेयरी फार्म पर दुग्ध ले जाने वाली  तेज रफ्तार महिंद्रा पिकप ने इनकी वाइक में पीछे से जोर दार टक्कर मारते हुए रौंद डाला जिससे तीनों लोग घायल हो गये। सूचना पर तत्काल पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने श्री देवी पत्नी  सत्यनारायण उम्र करीव 55 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नीरज और अवधेश का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button