अन्तर्राष्ट्रीयधर्म-आस्थावाराणसी

CJI सूर्यकांत ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन,

क्रूज से देखी भव्य गंगा आरती

वाराणसी

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने
अपने वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने देश में न्याय, शांति और सद्भाव की कामना की।
दर्शन-पूजन के बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गंगा नदी में क्रूज के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का भव्य और दिव्य दृश्य देखा।
दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान मंत्रोच्चार, दीपों की कतारें और शंखनाद से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। क्रूज से गंगा आरती देखने का अनुभव उन्होंने अत्यंत आध्यात्मिक और अविस्मरणीय बताया।
इस अवसर पर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था
के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। CJI सूर्यकांत के आगमन से काशी में श्रद्धा और गौरव का माहौल देखने को मिला।
काशी विश्वनाथ धाम और गंगा आरती को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक बताते हुए उन्होंने इसकी भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना की।
निरुपमा पाण्डेय
जस्ट एक्शन न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button