सैदपुर बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन, शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

निरुपमा पाण्डेय ।
ब्यूरो, उत्तर प्रदेश
सैदपुर (गाजीपुर)।सैदपुर बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन बुधवार को सर्वसम्मति से किया गया। चयन एवं शपथ ग्रहण समारोह सिविल न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अश्वनी कुमार (सिविल जज, जूनियर डिवीजन) एवं अंकित बरनवाल (अपर सिविल जज, जूनियर डिवीजन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जय हिंद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर जय कृष्ण मिश्रा तथा संगठन मंत्री पद पर अनुराग पाठक का चयन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता सत्याकार सिंह रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र नाथ सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष सुनील पाण्डेय, दिनेश सिंह, पृथ्वीराज सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष कपिल देव सिंह एडवोकेट, ओंकारनाथ शर्मा, पेशकार मनीष पांडेय, अवनीश चौबे एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार एसोसियेशन की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा न्यायिक व्यवस्था के सुचारु संचालन में सहयोग देने का संकल्प लिया।



