इटावाउत्तर प्रदेशराज्य

इटावा के जसवंत नगर के एक गांव में डेंगू बुखार से पीडित 16 वर्षीय किशोरी की मौत।

जसवंतनगर/इटावा केशों का नगला गांव निवासी करीब 16 वर्षीया मोनिका पुत्री सर्वेश कुमार को डेंगू बुखार आने पर  उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हर घर में डेंगू की खोब है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थित तालाब की  सफाई नहीं हुई।  गलियों की नालियों में जलभराव गंदगी से डेंगू मच्छर पनप रहे हैं।  पिछले दिनों से गांव में बहुत लोग बीमारी चल रहे हैं। तब भी गांव में दवाई का छिड़काव नहीं कराया गया है स्वास्थ्य विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है  ग्राम वासियों ने सरकार से दवाई का छिड़काव और स्वास्थ्य सेवा महिम करने के लिए विनती की है।

Related Articles

Back to top button