उत्तर प्रदेशगाजीपुर

ग्राम सभा सुल्तानीपुर मेंअराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त।

मौके पर ग्रामीणों सहित भारी संख्या में पुलिस बल रही मौजूद।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर । जखनिया। आज विकासखंड जखनिया स्थित ग्राम सभा सुलतानीपुर में आराजक तत्वों द्वारा रात्रि मेंअंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया सुबह जब ग्रामीण प्रतिमा को माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा का हाथ टूटा हुआ है जिसकी सूचना तुरंत शादियाबाद पुलिस को दी गई मूर्ति प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर सुनते ही सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व ग्राम सभा के लोग उपस्थित होकर धरना पर बैठ गए उन्होंने मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे वही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ग्राम प्रधान राम यस यादव क्षेत्राधिकारी बलराम नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह शादियाबाद एस ओ वीरेंद्र बरवार ने मौके पर आकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को सही करवाया और धरना पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया जल्द से जल्द जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उनको गिरफ्तार किया जाएगा। वही आजाद पार्टी के प्रदेश सचिव विनय सागर ने कहा कि यह चौथी घटना है की अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया है उनको तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए धरना स्थल पर मौजूद छविनाथ भास्कर लवकुश सौरभ श्रवण आशीष चक्रवर्ती सोनू राहुल पंकज सुशील दुर्गेश पंकज सिन्हा कमलेश प्रधान सराय मानिक राज सर्वेश कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button