उत्तर प्रदेश

यूपी: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास, दर्ज हुआ मुकदमा

यूपी.              शिवानी सिंह समाचार लेखक

महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी जब कैबिनेट मंत्री को हुई तो वे थाना रकाबगंज पहुंची। उन्होंने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के फेसबुक अकाउंट को हैकर्स लगातार हैक करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्हें तब हो सकी, जब उनकी फोटो लगाकर हैकर्स ने मैसेज भेजना शुरू किया। जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री थाना रकाबगंज पहुंची, यहां उन्होंने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button