उत्तर प्रदेशगाजीपुर

विभागीय नोटिस के बावजूद भी अवैध हॉस्पिटल हो रहा संचालित

बेखौफ अस्पताल संचालक पर डिप्टी सीएमओ के आदेशों का नही कोई प्रभाव खुला मिला अस्पताल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 

गाजीपुर । शादियाबाद प्रधान मोड़ स्थित एमडी हॉस्पिटल संचालक को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस जाकर बंद करने का आदेश दिया था। और एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा था। जांच के दौरान संचालक चकमा देकर फरार हो गया। लेकिन जांच टीम के वापस लौटते ही हॉस्पिटल फिर से पूर्व की भांति संचालित होने लगा इस हॉस्पिटल संचालक के ऊपर विभागीय कार्रवाई का कोई डर नहीं है। कहीं इस लुका छुपी के खेल में विभागीय अधिकारियों की मिली भगत या साजिश तो नहीं न है। क्योंकि जनपद में फर्जी झोलाछाप हॉस्पिटल के अनेक ऐसे मामले आते हैं।लेकिन उनको नोटिस देकर उन्हें बाद में सीएमओ ऑफिस में आकर मिलने को कहा जाता है।तत्पश्चात हॉस्पिटल पुन: संचालित होने लगता है। अस्पताल संचालकों पर विभाग के द्वारा ऐसे कृत्य से मीडिया का डिप्टी सीएमओ मुंशीलाल के ऊपर प्रश्नवाचक चिन्ह लग गया है। अब देखना है की इस मैटर में विभागीय अधिकारी जांच के नाम पर कार्रवाई करते हैं या अस्पताल संचालक के ऊपर मेहरबान होते हैं।

Related Articles

Back to top button