उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

वाराणसी में 23 साल की हुई शिवानी को मिला 10 लाख रुपये का चेक

वाराणसी। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत वाराणसी की लाभार्थी शिवानी को 23 वर्ष की आयु पूरी होने पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शिवानी को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।

जिलाधिकारी ने शिवानी को उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत शामिल बच्चों के लिए जिलाधिकारी को वैधानिक अभिभावक नामित किया गया है। इसी जिम्मेदारी के तहत जिलाधिकारी ने शिवानी को वित्तीय सहायता का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर शिवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना 29 मई 2021 को उन बच्चों के लिए शुरू की गई थी, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो दिया था। योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा और भविष्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button