
असम/ आज का दिन देश और खेल जगत दोनों के लिए खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर जनसभाओं को संबोधित करने की भी संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वहीं खेल के मैदान से भी बड़ी खबर है। अंडर-19 विश्वकप में आज भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अब तक अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं, ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम की नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होंगी, जबकि बांग्लादेश उलटफेर की कोशिश करेगा।
आज के दिन राजनीतिक गतिविधियों और क्रिकेट के इस बड़े मुकाबले पर पूरे देश की निगाहें टिकी रहेंगी।
Poonam Report



