उत्तर प्रदेशगाजीपुर

इनामियां वांछित अपराधी को पुलिस ने दबोचा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने थाना भांवरकोल के 15 हजार रुपये के इनामियां वांछित अभियुक्त को अलसुबह गिरफ्तार कर लिया है। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस को यह सफलता चेकिंग के दौरान मिली। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने, गैंगेस्टर एक्ट थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर के अभियुक्त दीपक यादव पुत्र भोला यादव निवासी ग्राम नियाजीपुर(गर्जन पाठक का डेरा) थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार को भांवरकोल ब्लाक के अवथही मोड़ से सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार कर लिया।1 पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा पन्द्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आरक्षी सौरभ पटेल व संजीव कुमार थाना करीमुद्दीनपुर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button