
मेरठ/उत्तर प्रदेश कपसाड़ हत्याकांड में आरोपी पारस को लेकर मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जेल में बंद पारस ने हाल ही में अपने वकीलों से बातचीत के दौरान बार-बार रूबी का नाम लिया और सवाल किया कि वह कहां है। इस बातचीत के बाद केस में भावनात्मक पहलू के साथ-साथ कानूनी पेच भी गहराता नजर आ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, पारस ने वकीलों से कहा कि वह रूबी के बारे में लगातार चिंतित है और उसे यह भी नहीं पता कि इस पूरे मामले के बाद उसकी स्थिति क्या है। इसी बीच जांच एजेंसियों और अदालत के सामने सबसे बड़ा सवाल दोनों की उम्र को लेकर खड़ा हो गया है। दस्तावेजों में उम्र को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह एक-दूसरे से मेल नहीं खा रही, जिससे केस की दिशा प्रभावित हो सकती है।
पुलिस और अभियोजन पक्ष अब स्कूल रिकॉर्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि सही उम्र का निर्धारण किया जा सके। कानूनी जानकारों का मानना है कि उम्र से जुड़ा यह पेंच मामले में अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि इससे आरोपों की धाराएं और आगे की कार्रवाई तय होगी।
फिलहाल, पारस न्यायिक हिरासत में है और मामले की अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, जांच एजेंसियां हर पहलू को जोड़कर देख रही हैं, ताकि हत्याकांड की पूरी सच्चाई अदालत के सामने रखी जा सके।
Poonam report



