उत्तर प्रदेशलखनऊ

Mukesh Sahani: मुकेश सहनी ने फेंका ‘तुरुप का इक्का’! झंझारपुर से इस नेता को टिकट देकर सबको चौंकाया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Bihar Politics लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। ऐसे में सभी दलों की तैयारियां जोरों पर है। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन अपनी-अपनी रणनीति सेट करने में लगे हैं। ऐसे में मुकेश सहनी की वीआईपी ने झंझारपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है।

मधुबनी। लोकसभा चुनाव को लेकर झंझारपुर सीट से महागठबंधन से वीआइपी प्रत्याशी पूर्व विधायक गुलाब यादव को टिकट दिया गया है।

गुलाब यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। 2019 लोकसभा चुनाव में भी गुलाब यादव और राम प्रीत मंडल के बीच मुकाबला हुआ था।

बीते पांच साल में गुलाब यादव की राजनीतिक स्थिति जिले में बदली है। पत्नी एमएलसी बनीं और बेटी बिंदु गुलाब यादव जिला परिषद अध्यक्ष हैं।

2019 चुनाव में गुलाब यादव राजद के टिकट पर लड़े थे

2019 लोकसभा चुनाव में गुलाब यादव राजद के टिकट पर लड़े थे और तीन लाख से अधिक मत से हार का सामना करना पड़ा था। किसी भी विधानसभा में जदयू के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिला था

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पत्नी के एमएलसी और बेटी के जिलाध्यक्ष बनने का लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक गुलाब यादव वोटर को गोलबंद करने में कितनी मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button