उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Politics: जया प्रदा भी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? इस पार्टी से मांग रही टिकट, कहा- मैं लड़ने को तैयार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Jaya Prada News: फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी नेता जया प्रदा गुरुवार को मुरादाबाद की एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुईं. इस दौरान उन्होंने चुनाव लेकर भी बात की और बीजेपी के सामने अपनी इच्छा जताई.

UP Lok Sabha Election 2024: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर से पूर्व सांसद जया प्रदा अभद्र टिप्पणी मामले में गुरुवार को मुरादाबाद की एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुईं, जहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सामने बड़ी मांग रख दी. जया प्रदा ने कहा कि वो चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और कहीं से भी चुनाव लड़ सकती है.

दरअसल जया प्रदा गुरुवार को अभद्र टिप्पणी के मामले में मुरादाबाद कोर्ट में पेश हुई. वो पिछले काफी समय से गैरहाजिर चल रही थी, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे. जया प्रदा ने कोर्ट में हाजिर होकर अपने खिलाफ गैरजमानती वारंट रिकॉल कराए और कोर्ट को मेडिकल रिपोर्ट दिखाते हुए बताया कि वो बीमार थी, इसलिए कोर्ट नहीं आ सकी..

 

 

चुनाव लड़ने पर कही ये बात

अदालत से बाहर आने के बाद जया प्रदा में मीडिया से भी बात की. जब उनसे चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरी इच्छा के अनुसार पार्टी हमारा नाम घोषित करें ऐसा तो नहीं है. लेकिन, शीर्ष नेता जो समझते हैं कि मैं यहां से चुनाव लड़ने में सक्षम हूं तो मुझे इशारा दें, मैं वहां चुनाव लड़ने को तैयार हूँ.’

 

 

जया प्रदा ने कहा कि ‘मैं तो एक कार्यकर्ता हूं और उसी रूप में मैं सेविका के तौर पर भी काम करने को तैयार हूं. पार्टी जहां पर मुझे लड़ाएंगी मैं लड़ने के लिए तैयार हूं.’ जया प्रदा ने इस दौरान सपा सांसद एसटी हसन पर भी जोरदार हमला किया और कहा मुझ पर की गई अभद्र टिप्पणी उनकी छोटी मानसिकता को दिखाती है. मैं देश की अन्य महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष करती रहूंगी.

 

 

दरअसल ये मामले साल 2019 का है जब लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुरादाबाद के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद ने जयंत प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी. इस कार्यक्रम में पूर्व सासंद आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत कई नेता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button