अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

संदिग्धावस्था में बिस्तर पर ही मृत मिला मां और पुत्र

भावापुर गांव का मामला, पुलिस की जांच पड़ताल शुरू

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भावापुर गांव निवासी मां पुत्र अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। सुबह उठने पर लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप बच गया। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान के द्वारा स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी पुलिस सुरेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक लाल चंद्र समेत पुलिस टीम के साथ भी पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
भावापुर निवासी किच्चा पत्नी स्वर्गीय ढोलाई उम्र लगभग 70 वर्ष, इंद्र राम पुत्र स्वर्गीय ढोलई उम्र लगभग 30 वर्ष का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घर पर रह रही बहू इंद्रावती जब सुबह उठी तो देखा दोनों लोग मृत अवस्था में दिखे जोर-जोर से चिल्लाने लगी चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के आसपास के लोग भी एकत्रित होने लगे इसी दौरान घटना की सूचना ग्राम प्रधान हरिप्रसाद निषाद को मिली उन्हीं के द्वारा स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना घटना के बारे में दी गई ‌। घटना की सूचना पाकर स्थानीय कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है ‌‌। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ कहना मुनासिब नहीं है कि आत्महत्या यह फिर हत्या।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button