उत्तर प्रदेशगाजीपुर

एक बार फिर चर्चा में आया मयंक पैथोलाॅजी, बिना हस्ताक्षर के ही दे रहा जांच रिपोर्ट 

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सरा के बगल में मयंक पैथोलॉजी सेंटर जांच रिपोर्ट पर बगैर हस्ताक्षर के ही धड़ल्ले से बांट रहा है।

लोगों का यह भी कहना है कि जांच रिपोर्ट बहुत कम समय में ही पैथोलाॅजी संचालक तैयार करके मरीज को दे देता है। जैसा कि यह भी जांच रिपोर्ट पर बगैर हस्ताक्षर के ही मरीज को पैथोलाॅजी संचालक द्वारा दे दिया गया है।

अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर मयंक पैथोलाॅजी लैब पर किस तरह की कार्रवाई करते हैं। मेदनीपुर बाजार में भी मयंक पैथोलाॅजी सेंटर के आड़ में जांच कलेक्शन धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। पैथोलॉजी लैब के बारे में सबकुछ जानते हुए भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

मेदनीपुर बाजार में मयंक पैथोलॉजी सेंटर के आड़ में धड़ल्ले से चल रहा ब्लड कलेक्शन सेंटर

करंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सरा के ठीक बगल में चल रहा मयंक पैथोलॉजी सेंटर लैब के आड़ में मेदनीपुर सिंकदरपुर रोड पर कलेक्शन सेंटर भी धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। सवाल तो यह उठता है कि आखिर किसके सह पर यह सब खेल चल रहा है।

बिना डॉक्टर के ही चलता है मयंक पैथोलाॅजी सेंटर –

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो मयंक पैथोलाॅजी सेंटर बिना डॉक्टर के ही धड़ल्ले से संचालित होता है। लैब संचालक ही मरीज का ब्लड निकाल कर जांच करता है। लेकिन मजेदार बात तो यह है कि लैब संचालक बिना हस्ताक्षर के ही जांच रिपोर्ट को मरीज को दे देता है।

आखिरकार अब देखना तो यह होगा कि सीएमओ डॉ देश दीपक पाल द्वारा पैथोलाॅजी लैब पर किस तरह की कार्यवाही की जाती है।

Related Articles

Back to top button