उत्तर प्रदेशदिल्ली

Noida : बैंक मैनेजर ने कंपनी को लगाया चूना, मां और पत्नी के खातें में ट्रांसफर क‍िए 28 करोड़ 7 लाख रुपये

नोएडा से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, एक बैंक मैनेजर ने कंपनी को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया है। अब बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मैनेजर ने कंपनी के 28 करोड़ 7 लाख रुपये अपनी मां और पत्नी के खातें में ट्रांसफर कर दिए।

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्‍तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-24 पुलिस ने सेक्टर-22 में स्थित साउथ इंडियन बैंक के सहायक प्रबंधक से जुड़े 28 करोड़ 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी के बारे में कुछ अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है, हालांकि अभी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

RBI ने बताया, देश के इन 3 बैंकों में सबसे सुरक्षित है ग्राहकों पैसा, एक सरकारी और 2 प्राइवेट

उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित बैंक के डीजीएम रणजीत आर. नायक ने सहायक प्रबंधक,उसकी मां और पत्नी समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. नायक ने शिकायत में कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद विभाग ने अपनी सतर्कता टीम से यहां की जांच कराई।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि सेक्टर-48 स्थित एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन नामक कंपनी के खाते से सहायक बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा ने 28 करोड़ 7 लाख रुपये पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा समेत अन्य के खातों में भेजकर कंपनी व बैंक के साथ धोखाधड़ी की है।

 

बताया जा रहा है क‍ि बैंक मैनेजर ने सेक्टर-48 में स्थित कंपनी एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन के खाते से यह पैसा अपनी पत्‍नी भूम‍िका शर्मा और मां सीमा के खाते में ट्रांसफर क‍िए थे. बैंक मैनेजर राहुल शर्मा ने कंपनी के 28 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की रकम अपनों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर क‍िए थे।

 

Related Articles

Back to top button