उत्तर प्रदेशगाजीपुर

मिर्जापुर गांव में सगे भतीजे को चाकुओं से गोदने वाला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

गाजीपुर।सैदपुर।(जस्ट एक्शन)- थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अपने सगे भतीजे को चाकुओं से गोदने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने घटना के 12 घंटों के अंदर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया। बता दें कि मिर्जापुर गांव निवासी विमलेश कुमार का चाचा श्यामबिहारी राम उर्फ रवि कुमार पुत्र स्व. घुरहू जहरखुरानी करता था और सैकड़ों घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिसके चलते वो 12 सालों तक जेल में था। वहां से आने के बाद भी अपराध में लिप्त रहा तो फिर जेल गया। पुनः छूटकर आया था तो घर पर ही रहता था। वो थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। देर शाम को वो शराब पीकर घर आया और अपने सगे भतीजे विमलेश को रोज की तरह गालियां देने लगा। जिस पर विमलेश शांति से मना करता रहा। इस बीच वो विमलेश की पत्नी अंजू को गालियां देने लगा तो विमलेश उससे उलझ गया। जिसके बाद उसने चाकू निकालकर विमलेश पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और फरार हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी पत्नी अंजू की तहरीर पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे सादात अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया और चाकू भी बरामद कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई राजेंद्र दुबे सहित हे.कां. सूर्यपाल यादव व कां. अमित रंजन रहे।

Related Articles

Back to top button