Uncategorizedउत्तर प्रदेशराज्यहमीरपुर

पति से विवाद के बाद नवविवाहिता फंदे पर झूली मौत मृतका के पिता व भाई ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव में शनिवार की रात एक नवविवाहिता घर के अंदर फंदा लगा झूल गई। पति तीन दिन पूर्व बैंगलोर से वापस गांव आया था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डॉग स्क्वॉड के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए हैं।
धुंधपुर निवासी अशोक कुमार वर्मा की शादी दो वर्ष पूर्व बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के पतवन गांव निवासी रामभजन की पुत्री शिवलली 22 वर्ष के साथ हुई थी। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि अशोक बैंगलोर में रहकर मजदूरी करता है। तीन दिन पूर्व ही वह बैंगलोर से लौटकर गांव आया था। शनिवार की रात पति पत्नी दोनों एक ही कमरे में थे। सुबह शिवलली का शव फंदे पर लटक रहा था। चर्चा है कि पति पत्नी के मध्य शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह फंदे पर झूल गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के लिए फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। मृतका के पिता रामभजन व भाई घनश्याम ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button