उत्तर प्रदेशगाजीपुर

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

बारह अवैध तमंचा सहित भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित तमंचा व कारतूस बरामद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

पुलिस ने तमंचा बनाने के उपकरण भी किया बरामद

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बारह अवैध तमंचा सहित भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित तमंचा व कारतूस बरामद बरामद किया है।
बताते चलें कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के भुजेहुआ जियापुर पुलिया से रामधारी राजभर पुत्र बनारसी राजभर निवासी बसही थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को पांच अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा बिना नम्बर प्लेट अपाचे मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ दौरान उसकी निशानदेही पर कासिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली उर्फ चिलबिली से अभियुक्त सरवन विश्वकर्मा पुत्र स्व0 कैलाश विश्वकर्मा को उसके घर से पांच अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा दो अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा छ: अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचे का ढाँचा व भारी मात्रा में असलहा बनाने की सामाग्री व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो लोग मिलकर अवैध असलहा बनाने व आस-पास के जिलों में बेचने का काम करते है । इसमें सरवन विश्वकर्मा द्वारा अपने घर में अवैध रुप से तमंचा बनाने तथा रामधारी राजभर का काम बने हुए तमंचो को ले जाकर नये लड़को को अच्छी कीमत पर बेचना हैं। इस काम से मिले पैसों को अभियुक्तगण आपस में आधा-आधा बाँट लेते है। उन्ही पैंसो से हम लोग अपना व अपने परिवार का जीवन यापन तथा अपने शौक पूरा करते हैं । अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग पूर्व में भी पकड़े व जेल जा चुके है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रवीण कुमार यादव थानाध्यक्ष खानपुर, रामसजन नागर थाना प्रभारी कासिमाबाद, स्वाट सर्विलांस टीम प्रभारी रामाश्रय राय व शिवाकांत मिश्रा मय टीम शामिल थे।

Related Articles

Back to top button