उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजस्थान छोड़ दिल्ली में शिफ्ट हुई अंजू, बच्चों को नहीं भेजेगी स्कूल

Alisba

अंजू उर्फ फातिमा इन दिनों दिल्ली में हैं. 8 घंटे वो ऑफिस जाकर काम करती हैं. फिर घर आकर भी ऑनलाइन काम करती हैं. अंजू ने फैसला लिया है कि वो बच्चों को फिलहाल स्कूल नहीं भेंजेंगी. बच्चे अभी घर से ऑनलाइन ही पढ़ाई कर रहे हैं. अब जब इग्जाम आएंगे, तभी तो बच्चों को भिवाड़ी भेजेंगी. उसके बाद वो बच्चों का दूसरे स्कूल में दाखिला करवाएंगी जो उनके घर के पास हो.

पाकिस्तान से भारत लौटी भिवाड़ी की अंजू उर्फ फातिमा (Anju aka Fatima) का नया ठिकाना अब दिल्ली बन चुका है. दिल्ली में अंजू अपनी दोनों बच्चों के साथ रह रही है. अंजू को नौकरी मिल चुकी है और वो 8 घंटे ऑफिस में रहती हैं. उसके बाद घर से भी ऑनलाइन काम करती हैं. इस दौरान वो अपने छोटे बेटे को ऑफिस साथ लेकर जाती हैं. तो बेटी घर पर अकेली रहती है. अंजू ने दोनों बच्चों को अभी स्कूल नहीं भेजने का फैसला लिया है. बच्चे इस समय ऑनलाइन क्लास (Online Class) अटेंड कर रहे हैं.

बता दें, राजस्थान में मंगलवार को स्कूल खुल चुके हैं. इससे पहले वहां सर्दियों की छुट्टियां थीं. तलाक के मामले में अंजू ने कहा कि वो अरविंद से लगातार बातचीत कर रही हैं. तलाक का मसला हल करने का भी प्रयास किया जा रहा है. बता दें, भिवाड़ी की रहने वाली अंजू पिछले साल 21 जुलाई को अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गई थीं. वहां अंजू ने सोशल मीडिया फ्रेंड नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया था. इस दौरान अंजू ने अपना धर्म परिवर्तन भी किया.

इस्लाम कबूल करने के बाद अंजू को नया नाम फातिमा मिला. 5 महीने अंजू पाकिस्तान में रहीं. वहां अंजू को कई महंगे गिफ्ट मिले. पाकिस्तान में अंजू के दो प्लाट हैं. तो वहीं इस दौरान नसरुल्लाह ने अंजू को पाकिस्तान घुमाया. 5 महीने बाद अंजू भारत लौटकर आ गईं. शुरुआत में अंजू मीडिया से बचती दिखाई दीं. लेकिन बाद में वीडियो के सामने आकर उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए.

Related Articles

Back to top button