उत्तर प्रदेशगाजीपुर

ग्रामीण डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर बैठे धरने पर।लगाया समय से ज्यादा काम कराने का आरोप।

कर्मचारियों की मुख्य मांग यह रही की उनकी ड्यूटी 8 घंटे ली जाए सेवानिवृत्ति होने के बाद उनको पेंशन दिया जाए

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर जखनिया।(जस्ट एक्शन ) आज ग्रामीण डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर जखनिया पोस्ट ऑफिस कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे। कर्मचारियों की मुख्य मांग यह रही की उनकी ड्यूटी 8 घंटे ली जाए सेवानिवृत्ति होने के बाद उनको पेंशन दिया जाए 12,24,36 नियम लागू हो ग्रेच्युटी ₹500000 की जाए मेडिकल सुविधा ₹500000 दिया जाए इन सभी मागो को लेकर ग्रामीण डाक सेवक आज धरने पर बैठे वहीं धरना दे रहे कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि हम लोगों के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है कि आप लोग धरना समाप्त कर कार्य करिए वरना आप लोगों को कार्य मुक्त कर दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों की ड्यूटी 4 घंटे की है पर हम लोगों से 8 घंटे से ज्यादा काम कराया जाता है इन सभी समस्या को उच्च अधिकारी ध्यान में रखते हुए इसका जल्द से जल्द निराकरण कराएं। धरने पर बैठे लोगों के विषय में डाक निरीक्षक जखनियां से बात करने पर उन्होंने यह कहा कि यह धरना प्रदर्शन मेरे संज्ञान में नहीं हो रहा है और ना ही मुझे लिखित तौर पर कुछ दिया गया है ऊपर के अधिकारियों को इन लोगों ने पत्रक दिया है या नहीं मैं नहीं जानता। धरना कर रहे लोगों में मुख्य रूप से रामा सिंह जीडीएस बीपीएम जखनिया शिवाजी जीडीएस बीपीएम जखनिया राजेंद्र गुप्ता जीडीएस बीपीएम खताहपुर मिथिलेश पांडे ए जीडीएस बीपीएम सदरजहांपुर प्रदीप कुमार राम जीडीएस बीपीएम खेताबपुर सहित धरना पर बैठे अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button