उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा के जाने माने लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत

पटरी पर गिरने से हुआ हादसा

यूपी.          शिवानी सिंह समाचार लेखक

आगरा के जाने माने लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह की आज सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वे अपनी बेटी को स्टेशन पर छोड़ने के लिए गए थे। उसी दौरान ये हादसा हो गया।

आगरा के जाने माने लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालव की आज सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब वे अपनी बेटी को स्टेशन छोड़ने के लिए गए थे। बताया गया है कि अचानक उनका पैर फिसला और वे ट्रैक पर गिर गए। इस दौरान ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यहां हुआ हादसा

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालव का क्लीनिक आरबीएस कॉलेज के सामने हैं। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भी उनकी ओपीडी चलती है। बताया गया है कि आज सुबह वे अपनी बेटी को छोड़ने के लिए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन गए थे। यहां पर उनका पैर किसी चीज में उलझ गया और वे फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गए। जब तक वे संभलते तब तक ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

परिवार में मचा कोहराम

लेप्रोस्कोपिक सर्जन का शरीर दो हिस्सों में बट गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। आगरा के तमाम चिकित्सक और उनके शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दो बेटियां और बेटा भी डॉक्टर

डॉक्टर लाखन सिंह गालव का आवास खंदारी क्षेत्र में है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों ही चिकित्सक हैं। डॉक्टर लाखन सिंह गालव ने उदयपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमएस की थी।

Related Articles

Back to top button