उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के इस जिले में जमीन अधिग्रहण करेगी सरकार, एनएच 727-बी के निर्माण ने पकड़ी गति

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

एनएच 727-बी के निर्माण की प्रक्रिया गति पकड़ ली है। नवलपुर से सिकंदरपुर तक 44 किलोमीटर बनने वाली इस सड़क के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बेल्थरारोड़ के 404 गाटा व सिकंदरपुर तहसील के 550 गाटा को अधिग्रहण करने के लिए तहसील प्रशासन लगा है। काश्तकारों के नाम की सूची तैयार की गई है।

सिकंदरपुर (बलिया)। एनएच 727-बी के निर्माण की प्रक्रिया गति पकड़ ली है। नवलपुर से सिकंदरपुर तक 44 किलोमीटर बनने वाली इस सड़क के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बेल्थरारोड़ के 404 गाटा व सिकंदरपुर तहसील के 550 गाटा को अधिग्रहण करने के लिए तहसील प्रशासन लगा है।

काश्तकारों के नाम की सूची तैयार की गई है। तहसील के 24 गांवों से लगभग 38 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहित किया जाना है। ऐसे में तहसील प्रशासन ने भूमि की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। गांवों की सूची तथा रकबा का सीमांकन कर उसे सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया जा चुका है।

 

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व) त्रिभुवन ने बताया कि राज मार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि की सीमा के अंदर पड़ने वाली जमीनों के अधिग्रहण की करवाई दो दिन में पूरी कर ली जाएगी। इसके निर्माण से लोगों को काफी सहूलियत होगी।

Related Articles

Back to top button