उत्तर प्रदेशगाजीपुर

सैदपुर रेलवे क्रासिंग और मार्केट में जाम की भयावह स्थिति

पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए खड़ी गाड़ियों का भी चालान काट देती है

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

सैदपुर।गाजीपुर 14/11/2023 (जस्ट एक्शन) सैदपुर में बस स्टैंड के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आज सुबह से जाम लगा हुआ है। जब की वहीं तहसील मुख्यालय है जहां सी ओ साहब ,तहसीलदार साहब एवम् एस डी एम साहब का ऑफिस भी मौजूद है । फिर भी इतनी बड़ी समस्या की तरफ किसी भी अधिकारी का ध्यान आकर्षित नहीं होता है। जब की यह समस्या कोई नई नहीं है। सैदपुर मार्केट में जाम की समस्या को लेकर बहुत बार अधिकारी और प्रशासन को सूचीत भी किया गया है। पुलिस प्रशासन त्योहार के सीजन में मार्केट में निकलती है और दुकानों के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करके खरीदारी करने वालों के गाड़ियों का चालान काट देती है। और अपने कर्तव्य की पूर्ति मान लेती है । सैदपुर मार्केट में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। दूर दराज से आने वाले ग्राहकों को अपनी मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  फिर भी अगर बात की जाती है तो कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं होते हैं ना ही समस्या का निदान निकालने की कोशिश शासन या प्रशासन की तरफ से की जाती है ।

Related Articles

Back to top button