अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

मादा लंगूर घायल,पशु चिकित्सकों ने पहुंचकर किया इलाज

वन विभाग ने संरक्षण देने से किया इनकार

जस्ट एक्शन

तारुन अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मादा लंगूर जानवर घायल होकर कराह रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने शुक्रवार को पशु विभाग और वन विभाग को दिया है। मामला हैदरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पछियाना मजरे मान का पूरा गांव के पास का है। बताया जा रहा है सुबह के समय धान के खेत में एक लंगूर बंदर अपने छोटे बच्चे के साथ घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे स्थानीय आवारा कुत्ते घेरकर काट रहे थे। खेत खलिहानों में काम करने निकले ग्रामीण अजीत कुमार, रामचंद्र वर्मा, किन्ना वर्मा, फारूक ने देखा और काट रहे कुत्तों को भगाया। इसकी सूचना फोन से पशु चिकित्सा अधिकारी तारुन डॉ. शैलेंद्र सोनकर को दिया। कुछ देर बाद हैदरगंज पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राज ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर घायल बंदर का ग्रामीणों की मदद से उपचार किया। इसके बाद ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाव के लिए गांव के ही एक व्यक्ति की ट्राली में रख दिया। जिससे घायल बंदर सुरक्षित रह सके। इसके संरक्षण के लिए वन विभाग को भी सूचना दिया। लेकिन वन दरोगा रजनीश ने मामले से पल्ला झाड़ लिया।

Related Articles

Back to top button