उत्तर प्रदेशलखनऊ

Pradhanmantri Suryoday Yojana: एक करोड़ घरों पर लगेगा सोलर पैनल, राम मंदिर से लौटते ही PM मोदी का बड़ा एलान

Alisba

Ayodhya: राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री ने बड़ी घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा है कि देशभर में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगवाने का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का एलान करते हुए पीएम मोदी ने कई तस्वीरें भी शेयर कीं।

Ayodhya: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत देशभर में ‘एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगवाए जाएंगे। अयोध्या के राम मंदिर में अभूतपूर्व आयोजन के बाद दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी ने पहले बड़े फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के घरों को रोशन करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने भारतवासियों के घरों की छतों पर निजी सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो, ऐसा संकल्प लिया है।

ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

अपने संकल्प का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही उनका संकल्प और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के घरों में बिजली बिल का भार घटेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले की मदद से भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।

सूर्यवंशी राम की प्रेरणा से फैसला, दुनियाभर को मिलती है ऊर्जा

पीएम मोदी ने अयोध्या से लौटने का जिक्र करते हुए सोमवार शाम करीब 6.24 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर लिखा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से दुनियाभर के भक्तों को ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि घरों की छतों पर निजी सोलर रूफ टॉप सिस्टम से ऊर्जा के मामले में देश की दूसरे बिजली श्रोत पर निर्भरता तेजी से घटेगी। पीएम मोदी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में देशवासियों से अपने-अपने घरों में रामज्योति प्रज्वलित कर भगवान राम का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने इस अपील के साथ राम मंदिर के अनुष्ठान वाली वीडियो भी शेयर की।

Related Articles

Back to top button